अगर कभी आपकी त्वचा की चमक कम होने लगे तो कॉफी आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। इसकी मदद से आप घर पर ही अपना फेशियल कर सकते हैं। कॉफी फेशियल की मदद से आपके चेहरे पर निखार आएगा जिससे आपके चेहरे पर तुरंत प्राकृतिक चमक आ जाएगी। जानिए घर पर कॉफी फेशियल कैसे बनाएं जिससे आपकी त्वचा में निखार आए।
कॉफी फेशियल बनाने का तरीका यहां बताया गया है
एक प्याले में 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर डाल दीजिए और इसमें थोड़ा सा पिसा हुआ चावल का आटा मिला लीजिए. अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन सबको अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब यह थोड़ा सूख जाए तो गीले हाथों पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। करीब 10 मिनट तक आप चेहरे पर नीचे से ऊपर और अंदर से बाहर तक मसाज करें। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। अब बचे हुए पेस्ट को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने दें। अब इसे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉफी है बहुत फायदेमंद
कॉफी को सीधे चेहरे पर लगाने से सन स्पॉट्स कम हो सकते हैं। इतना ही नहीं, यह चेहरे पर लालिमा और महीन रेखाओं को भी कम कर सकता है। यह डार्क सर्कल्स को दूर करने का भी काम करता है। कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। यह शरीर में ग्लूकोज बनाने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है। मधुमेह रोगी इसे बिना चीनी के पी सकते हैं।