दिल्ली हाईकोर्ट ने आपत्तिजनक वीडियो के मामले में एक एडिशनल सेशन जज और उनकी महिला स्टेनोग्राफर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक वीडियो वायरल होने पर हाई कोर्ट ने स्वंय संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई कर जांच कमेटी भी गठन की है।
कोर्ट ने कथित वीडियो के प्रसार पर रोक भी लगा दी। आपत्तिजनक वीडियो मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो में जज अपनी स्टेनो के साथ अपने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो जज के चैम्बर का ही बताया जा रहा है। महिला स्टेनोग्राफर व जज के बीच काफी समय से इस प्रकार की हरकतों को लेकर कोर्ट में काफी चर्चा थी।
जज के चैम्बर में ही वीडियों कैसे बना इसकी भी जांच की जाएगी. बताया जा रहा है वीडियो बनाने में स्टाफ का ही हाथ है। वीडियो वायरल होने के बाद ही इसकी जांच की मांग की जा रही थी।