बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सजा सुनाकर चर्चा में आए जज शिवपाल सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनकी चर्चा कोर्ट में किसी फैसले को लेकर नहीं, बल्कि अपने जीवन के कोर्ट में किए गए फैसले को लेकर है। जी हां, जज शिवपाल सिंह ने अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले 59 साल की उम्र में शादी रचाई है। 

जज साहब की दुल्हनियां उनसे नौ साल छोटी महिला वकील नूतन तिवारी बनी है। जज साहब करीब दो दशक पहले अपनी पत्नी को खो चुके हैं और नूतन तिवारी भी कुछ साल पहले अपने पति को खो चुकी हैं। नूतन तिवारी झारखंड भाजपा की नेता भी हैं। 

कड़क मिजाज जज शिवपाल सिंह ने ही देश के चर्चित चारा घोटाले के मामले में सुनवाई की थी। इस मामले में उन्होंने बिहार के सबसे ताकतवर नेता और RJD सुप्रीमो लालू यादव को सजा सुनाई थी। जज साहब ने अपनी ही अदालत में प्रैक्टिस करने वाली झारखंड की तेज तर्रार वकील नूतन सिंह (50) से शादी रचाई है। नूतन तिवारी झारखंड भाजपा की नेता भी हैं। उनकी शादी में गोड्डा के एक वकील गवाह बने हैं।

जज साहब की नई पत्नी नूतन तिवारी गोड्डा की अदालत में प्रैक्टिस करती हैं और इसी अदालत में जज शिवपाल सिंह भी तीन साल से सुनवाई कर रहे हैं। हालांकि जज शिवपाल सिंह को कब वकील नूतन तिवारी से प्यार हो गया, खुद इन्हें भी नहीं पता। जज शिवपाल सिंह की पहली पत्नी से दो बेटे हैं, जबकि वकील नूतन तिवारी को भी पहले पति से एक बेटा है।