एक ओर आर्थिक संकट से आई बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन में मौजूद पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या सुर्ख़ियों में हैं। वहीं क्रिकेट के मैदान में श्रीलंका ने अपने नए नायक प्रभात जयसूर्या की दम पर मेहमान ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दर्ज़ की है। पहला टेस्ट खेल रहे प्रभात जयसूर्या ने इस मुकाबले की दोनों परियों में 6-6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए। साथ ही श्रीलंका ने टेस्ट को एक पारी से जीत सीरीज़ भी एक-एक से बराबर कर ली है।
प्रभात जयसूर्या की घातक गेंदबाजी और दिनेश चांदीमल के दोहरे शतक की सहायता से मेजबान श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 39 रनों से हरा दिया। मेजबान टीम की जीत में प्रभात की अहम भूमिका रही। प्रभात ने अपने पदार्पण मैच में ही 12 विकेट लेकर कंगारुओं को कोई मौका नहीं दिया। कंगारू बल्लेबाज प्रभात की फिरकी के सामने असहाय नजर आये।
And so ends a fantastic multi-format tour.
— Cricket Australia (@CricketAus) July 11, 2022
Not our boys' best day today but we saw some super matches and performances.
The Warne-Muralidaran Trophy ends 1-1 and the tour ends 5-5 across all 10 matches. Thank you Sri Lanka 🇱🇰 #SLvAUS pic.twitter.com/pbQhDWEDeP
टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के शतकों की बदौलत 364 रन बनाये थे। इसके बाद श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल के दोहरे शतक की दम पर 554 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 200 रनों की बढ़त मिली थी।ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरी पारे में 151 रनों पर ही आउट कर श्रीलंका ने यह टेस्ट एक पारी और 39 रनों से हरा अपनी टीम को एक पारी से जीत लिया।
गेंद से मैच के हीरो रहे प्रभात अब अपने पदार्पण मुकाबले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन के मामले में दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड भारत के नरेंद्र हिरवानी का है, जिन्होंने अपने पदार्पण मुकाबले में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 16 विकेट हासिल किये थे।