जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर बुधवार को शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस उदय उमेश ललित का स्थान लिया है। जिन्होंने 11 अक्टूबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की सिफारिश की थी।
जस्टिस चंद्रचूड़ को जून, 1998 में बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से सीनियर अधिवक्ता नामित किया गया था और उसी साल वो अतिरिक्त सालिटियर जनरल नियुक्त किए गए थे। वहीं बतौर CJI जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर को पूरा हो गया है।
CJI की कमान संभालने वाले जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता भी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रह चुके हैं। उनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में कमान संभाली थी। अब उनके बेटे डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के 50वें CJI के रूप में देश की बागडोर संभाल लिया है।
देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ के नाम सबसे लंबे समय तक देश का मुख्य न्यायाधीश रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें CJI थे। जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक यानी करीब 7 साल रहा।