न्यायमूर्ति यूयू ललित ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शनिवार को शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।
न्यायमूर्ति यूयू ललित को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की औपचारिक अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की गई थी। जस्टिस ललित बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने वाले दूसरे CJI हैं। पहले जस्टिस एसएम सीकरी थे, जो जनवरी 1971 में 13वें CJI बने थे।

49वें CJI के रूप में, न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल काफी कम समय की रहेगा जो, कि 74 दिनों का होगा। वो 8 नवंबर, 2022 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। 13 अगस्त 2014 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले, न्यायमूर्ति ललित सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उनके पिता न्यायमूर्ति यूआर ललित एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे और बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश थे।
न्यायमूर्ति ललित उस संविधान पीठ के फैसले का हिस्सा थे, जिसमें तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किया गया था। उन्होंने उस पीठ का भी नेतृत्व किया जिसने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रशासन को त्रावणकोर शाही परिवार से अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासनिक समिति को सौंपने का आदेश दिया था।