सागर. एमपी के सागर जिले में रिश्तों को कलंकित करते हुए सौतेले पिता का अपनी ही बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना खुरई के शहरी थाना क्षेत्र की है जहां सौतेले पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग किशोरी बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं आरोपी पिता के चंगुल से छुड़ाई गई नाबालिग बेटी को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
मां के पास से लेकर आया था पिता
जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी बीना की रहने वाली है जो लापता हो गई थी। बेटी के लापता होने पर उसकी मां ने उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि लापता किशोरी खुरई में है। पुलिस खुरई पहुंची और जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने अपने पिता की हैवानियत की सारी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। नाबालिग बेटी ने बताया कि सौतेला पिता ही उसे बीना से खुरई ले आया था और यहां उसके साथ रेप किया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
नाबालिग बेटी के सौतेला पिता की काली करतूत से पर्दा उठाते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. उसे बाद में कोर्ट में किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पिता की हैवानियत का शिकार होने से बेटी डरी-सहमी सी है जिसे पुलिस ने उसकी मां को सौंप दिया है. मां उसका ख्याल रख रही है। खुरई शहरी थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ धारा 376(2 एन), 376(2 एफ), पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।