रतलाम. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रतलाम में बीजेपी पर करारा हमला बोला. निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन के लिए आए कमलनाथ ने कहा बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता तो विधायक खरीद लेती है. मैं सौदा करता तो कांग्रेस सरकार नहीं गिरती. नगरीय चुनाव में वोट डालने नहीं जाने पर शिवराज के लगातार हमले से तिलमिलाए कमलनाथ ने इस बात का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शिवराज जब निक्कर पहनने थे तब मैं सांसद बन चुका था. मैंने वोट नहीं दिया तो शिवराजसिंह को पेट मे दर्द हो रहा है।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा— पूर्व में रतलाम में 19 बड़े उद्योग थे। अब महज 3 रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि निवेश टीवी पर दिखने से नही आता। निवेशक लाने के लिए योजना की जरूरत होती है। एमपी के प्रति निवेशकों में विश्वास की कमी है। इन्वेस्ट के लिए माहौल जरूरी है जबकि राज्य सरकार अब तक माहौल नहीं बना पाई.
कमलनाथ ने कहा कि रतलाम में मेयर के विपक्षी प्रत्याशी धमकी दे रहे हैं। यह चुनाव पुलिस प्रशासन ओर पैसे के दम पर लड़ रहे हैं जोकि मतदाता का घोर अपमान है। उन्होंने मुरैना की घटना को एमपी को शर्मसार कर देनेवाली घटना करार दिया.
कमलनाथ बोले— मैं 45 सालों में से 42 साल संसद में रहा. मैंने वोट नहीं दिया तो शिवराजसिंह को पेट मे दर्द हो रहा है। जब शिवराज निक्कर पहनते थे तब मैं संसद में पहुच गया था. कोई मुझ पर उंगली नही उठा सका. मुझे भ्रष्टाचार से भरा एमपी दिया गया था. शिवराजसिंह धार्मिक बात करते हैं पर रोजगार की बात नहीं करते. बीजेपी युवाओं को नौकरी देने की बात नहीं करती. अपने देश मेंं सबसे अधिक जातियां हैं, देवी देवता और त्योहार हैं पर संस्कृति पर अटैक हो रहा है। खालिस्तान की आवाज उठ रही है। तमिलनाडु में हिंदी तमिल को लेकर विवाद हो रहा है.
हर नगर निगम में एक सलाहकार कमेटी होगी जिसमें हर वर्ग के लोग होंगे. सलाहकार समिति के पास विजन रहेगा. मैं स्वयं उस बैठक में आऊंगा. नगर निगम के हर कर्मचारी का निशुल्क बीमा होगा.
शहर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम में बुनियादी समस्याएं हैं। रतलाम ने भाजपा को सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद सब दिए पर रतलाम को क्या मिला! एमपी में सरकार प्राकृतिक संसाधनों का लाभ नहीं ले पा रही. पंचायत से केंद्र और राज्य सरकार में करप्शन है। सीएम कहते हैं खजाना खोल दूंगा, अब तक उन्हें किसने रोका. मैं सौदे की राजनीति नहीं करना चाहता, यह करता तो राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं गिरती। भाजपा को बहुमत नहीं मिलता तो सरकार तोड़ती है। हर राज्य में भाजपा यही कर रही है।