भोपाल: भाजपा सरकार से मुद्देवार मुकाबला करने के उद्देश्य से मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज शाम एक अहम बैठक बुलाई है।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पूर्व मंत्रियों सहित कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की वादाखिलाफी पर मंथन कर एक नया रोड़ मैप तैयार किया जाएगा।
इस बीच सूत्रों ने यह साफ़ कर दिया है कि आज की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के मसले पर कोई बात नहीं होगी। पिछले कुछ दिनों से नए नेता प्रतिपक्ष को लेकर कयासबाजी का दौर चल रहा है।