बीजेपी ने कमलनाथ की विधानसभा में शिकायत की है|  दरअसल कमलनाथ ने विधानसभा को लेकर कहा था कि वह  सदन में बीजेपी की बकवास नहीं सुनना चाहते..!

मध्यप्रदेश  के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जी का विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का अपमान है।कमलनाथ जी के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष जी से कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।

BJP ने कमलनाथ की शिकायत विधानसभा स्पीकर से की:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। शर्मा ने कहा है कि उन्होंने 'बकवास' शब्द कहकर सदन की मर्यादा तोड़ी। ऐसा करना घोर आपत्तिजनक है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा लिखे गए विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित पत्र के संदर्भ में कहा है कि कमलनाथ जी के कहने का भाव यह है कि भारतीय जनता पार्टी के  विधायक गण विषय सूची से हटकर सदन में समय को और कार्यवाही को बाधित करते हैं उन्हें उत्पादक बहस करनी चाहिए और कार्य सूची का निष्पादन होने देना चाहिये। कमलनाथ जी एक अत्यंत सीनियर सांसद रह चुके हैं और वह सदन की गरिमा और आदर के प्रति प्रतिबद्ध हैं ।यह तो भारतीय जनता पार्टी को सोचना है कि वह सदन के कीमती वक्त का कार्यसूची की सीमाओं में उपयोग करने की वृत्ति को बढ़ावा दे।ताकि विधायिका मजबूत हो।