सिंधिया समर्थक विधायक बीजेपी में भी अपने नेता के लिए समर्पित नजर आते हैं| सिंधिया समर्थक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों या अपनी बयानबाजी के कारण भी चर्चा में रहते हैं| प्रदेश सरकार के मंत्री OPS भदोरिया ने चौंकाने वाला बयान दिया है| भदौरिया के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्कालीन लोकसभा चुनाव कमलनाथ ने षड्यंत्र करके हरवाया|

तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और कमलनाथ के लिए चुनौती थे| इसलिए सिंधिया को हराने के लिए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते पैसा देकर नेता बुलवाए..!

सिंधिया जी को हराने का षड्यंत्र कमलनाथ जी के नेतृत्व में रचा,क्योंकि @JM_Scindia उनके लिए चुनौती थे वो नहीं चाहते थे सिंधिया जीतें,अन्य प्रदेशों से सिंधिया जी को हराने के लिए @OfficeOfKNath ने पैसा देकर नेता बुलाये-OPS भदौरिया,मंत्री

इधर कांग्रेस ने मंत्री भदौरिया के बयान पर कड़ा एतराज जताया| कांग्रेस ने कहा कि 3 साल से मुंह में दही क्यों जमा हुआ था?  क्या ज्योतिरादित्य ने अपने क्षेत्र में अपने परिवार के साथ यही कमाया था कि कमलनाथ जी ने भोपाल में बैठकर उन्हें हरवा दिया| 

  • श्रीमंत समर्थक मंत्री भदौरिया कह रहे है कि कमलनाथ जी ने श्रीमंत को चुनाव में हरवाया|
  • तीन साल से क्या मुँह में दही जमा हुआ था..?
  • आपके श्रीमंत को कहते है कि हमारे परिवार का यहाँ से 300 साल का नाता है|
  • यही नाता है कि कमलनाथ जी ने भोपाल में बैठकर हरवा दिया..?
  • हारे श्रीमंत नही थे , हारा उनका सामंती अहंकार था
  • इसीलिये तो जनता ने उनके ही प्रतिनिधि को सवा लाख वोटों से जितवा दिया था|
  • मंत्री ने ऐसा कहकर गुना के मतदाताओं और भाजपा के ही सांसद के.पी,यादव का भी अपमान किया है|