भोपाल: एमपी कांग्रेस से इस समय की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया है. कमलनाथ एक साथ अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही पदों पर काबिज थे. लेकिन अब कमलनाथ केवल अध्यक्ष पद पर ही बने रहेंगे. कमलनाथ की जगह पर पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.
