भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बीजेपी पर विधायकों की खरीदफरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि हमारे यानि कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी करोड़ों रुपए का ऑफर दे रही है.

कमलनाथ के अनुसार प्रेसिडेंट इलेक्शन में एनडीए के केंडिडेट के पक्ष में मतदान करने के लिए कांग्रेस विधायकों पर बीजेपी डोरे डाल रही है. इसके लिए बीजेपी कांग्रेस विधायकों को खरीदने की हरसंभव कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे एक विधायक को एक करोड़ का ऑफर मिला है. बीजेपी अन्य विधायकों पर भी इसी तरह डोरे डाल रही है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है. उन्होंने बताया कि प्रेसिडेेंट इलेक्शन के लिए व्हिप तो जारी कर दिया गया है.