KamalNath Mobile Hacked: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल फोन हैक हो गया है. हैकर्स ने कथित तौर पर विधायकों समेत कई कांग्रेसी नेताओं से लाखों रुपये तक की रकम की मांग की.
अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अनजान व्यक्ति ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, विधायक सतीश सिकरवार और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह जैसे कई कांग्रेसी नेताओं को पैसे मांगने के लिए फोन भी किया.
हालांकि, बाद में शक होने पर पता चला कि ये कॉल फर्जी थीं. फिलहाल, क्राइम ब्रांच हिरासत में लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.