महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वर्षों से सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही श्रीमती कंचन गावंडे ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा व बाल अधिकारों के ध्येय को लेकर "सुभद्रा कृष्णा फाउंडेशन" की नींव रखी।

इसी कड़ी में उन्होंने भोपाल से सटे एक गांव में महिलाओं को उनके अधिकार व सरकार द्वारा चल रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि " राज्य व केंद्र की सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए योजनाओं की कमी नही है, पर उन योजनाओं का ज्ञान ना होने के कारण महिलाएं उनका लाभ नही ले पाती जो आज सबसे बड़ी चिंता का विषय है ।

"सुभद्रा कृष्णा फाउंडेशन" के द्वारा प्रत्येक सप्ताह जनजागृति अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत फाउंडेशन के लोगों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर महिलाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया जाएगा।

उन्होंने अपने साथ समाज के सभी सक्षम वर्ग की महिलाओं को उनके साथ इस मुहिम में शामिल होने का आवाहन भी किया।