श्रीलंका की धरती पर पहले T20 मुकाबले में धमाकेदार जीत करने के बाद ख़ुशी मना रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पीडस्टर मिचेल स्टार्क दूसरे मुकाबले से बाहर हो गये हैं। मिचेल स्टार्क ने पहले T20 मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

मिचेल स्टार्क को पहले मुकाबले के दौरान उंगली में चोट आ गई थी। जिसके चलते उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। स्टार्क की गैरमौजूदगी से ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक कमजोर पड़ेगा और श्रीलंका के लिए यह प्लस प्वाइंट साबित हो सकता है। 

श्रीलंका सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। सीरीज बराबर करने के लिए श्रीलंका का दूसरा मुकाबला जीतना जरूरी है। ऐसे में मिचेल स्टार्क की कमी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारी पड़ सकती है। 

स्टार्क ने पहले मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों की नाक में दम करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। जिसके चलते श्रीलंकाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और श्रीलंकाई पारी केवल 128 रन पर सिमट गई थी। स्टार्क के सहयोगी जोश हेजलवुड न्यू 4 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mitch Starc (@mstarc56)