मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज, 12 मार्च को दोपहर 12.30 बजे श्योपुर जिले के करहल तालुका में पीएम आवास योजना के तहत सहरिया विशेष परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चौहान करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और 138 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया.
आपको बता दें कि सहरिया विशेष परियोजना में 19 हजार 166 लाभार्थियों को 260 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना सर्वेक्षण 2011 की सूची में पंजीकृत कुल पात्र हितग्राहियों में से अब तक 22 हजार 333 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया जा चुका है। इन लाभार्थियों में सहरिया जाति के 7 हजार 956 परिवार हैं।
योजना का लाभ सहरिया जाति के 19 हजार 166 परिवारों को दिया जा रहा है जो आवास प्लस एप पर पंजीकरण कर सर्वे में छूट गये थे. इनमें विजयपुर तहसील के 4 हजार 223, करहल तहसील के 11 हजार 380 और श्योपुर तहसील के 3 हजार 563 शामिल हैं. इस परियोजना से सहरिया परिवारों के दैनिक जीवन में सुधार होगा, साथ ही स्थायी बंदोबस्त के कारण पलायन की समस्या भी समाप्त होगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराहल जिला श्योपुर में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास/ भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी 13821.36 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात।
- 434.78 लाख की लागत से शासकीय डिग्री कॉलेज कराहल भूमिपूजन।
- 434.78 लाख की लागत से शासकीय डिग्री कॉलेज ढोढर का भूमिपूजन।
-9944.00 लाख रुपये की लागत से बडौदा-मसावनी मार्ग निर्माण 19.477 किमी.का भूमिपूजन।
- 9944.00 लाख रुपये की लागत से विजयपुर मोहना से सहसराम मार्ग निर्माण 23.519 किमी. का भूमिपूजन।
- 200.00 लाख रुपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कराहल के ऑडिटोरियम भवन निर्माण का भूमिपूजन।
- 788.40 लाख की लागत से जल जीवन मिशन कार्य ग्राम कराहल में भूमिपूजन
- 166.72 लाख की लागत से जल जीवन मिशन कार्य ग्राम ढेंगदा का भूमिपूजन
-126.26 लाख की लागत से जल जीवन मिशन ग्राम पहेला का भूमिपूजन
-140.73 लाख की लागत से जल जीवन मिशन ग्राम मोरावन में सौगात
-494.14 लाख की लागत से सड़क निर्माण चौडपुर से तुलसेफ़ 11.40 कि.मी
-212.90 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य चन्द्रपुरा से नयागाँव ढोंढपुर 8.33 कि. मी
-415.82 लाख की लागत से टी-19 झरेर से मानपुर( ब्लॉक बाउन्ड्री) वाया गिरधरपुर-हीरापुर सड़क निर्माण कार्य 9.84 कि.मी
-288.23 लाख की लागत से टी-22 एन. एच 552 (पिपरानी) से एमडीआर ( सरारीखुर्द) वाया कपूरिया- गोठरा 8.40
-174.6 लाख की लागत से ब्रिज एक्रोस लोकल नाला आर.डी 7550 मी टी- 22 एन.एच 552 (पिपरानी) से एमडीआर (सरारीखुर्द) वाया कपूरिया का भूमिपूजन
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिल में कुल समूह की संख्या-5079 हैं
- जिनमें कुल सदस्य 56074, जिनकी कुल बचत राशि 1152 लाख
- एक जिला उत्पाद के अंतर्गत 2820 हितग्राहियों द्वारा अमरूद उत्पादन का
कार्य प्रारंभ किया गया ।
- आगामी वर्ष में 10 हजार हितग्राहियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है
- अमरूद के पल्प, जूस को पेंकजिंग एवं बोटलिंग करके विक्रय करने की योजना है।
- जिले में आम उत्पादन के 1620 हितग्राही एवं केला उत्पादन के 101 हितग्राही हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना
- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कुल स्वीकृत आवास 22 हजार 114 हैं , जिनमें 21 हजार 216 आवासों का कार्य पूर्ण हुआ ,
- सामाजिक आर्थिक जनगणना में छूटे हुए 57 हजार 669 हितग्राहियों को आवास प्लस एप में रजिस्टर्ड किया गया।
- इनमें 19166 सहरिया परिवार भी सम्मलित है। सभी पात्र परिवारों को वर्ष 2024 तक आवास प्रदान करने का लक्ष्य है।