कश्मीर के लोग दशकों बाद सिनेमाघरों में फिल्म देखने का लुत्फ़ उठा सकेंगे। जी हां..! अब घाटी के लोग भी मल्टीप्लेक्स में जाकर फ़िल्में देख सकेंगे क्योंकि श्रीनगर में आईनॉक्स द्वारा संचालित मल्टीप्लेक्स चालू हो गया है। कश्मीर के इस मल्टीप्लेक्स में तीन थिएटर और एक फूड कोर्ट भी होगा।
शोपियां और पुलवामा में मल्टीप्लेक्स खुलने को तैयार है। 90 के दशक में घाटी में आतंकवाद के चलते सभी सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए थे। सालों बाद ये मौका आया है जब कश्मीर के लोग बड़े पर्दे पर किसी फिल्म को देखने के लिए थिएटर में जा सकेंगे। हालांकि पिछले तीन दशकों में सिनेमा हॉल को फिर से खोलने के कई प्रयास किए गए, लेकिन घाटी में पसरे आतंकवाद और स्थानीय जनता की उदासीनता के कारण ऐसा नहीं किया जा सका।
तीन दशक का इंतजार खत्म, आज कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन
— AajTak (@aajtak) September 20, 2022
पूरा वीडियो: https://t.co/HMMuWbyGHY#MultiplexinKashmir #AT2Video (@ashraf_wani) | @malhotra_malika pic.twitter.com/o8VpM3Djlw
नए मल्टीप्लेक्स के मालिक ने बताया कि हम कश्मीर में युवाओं और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक जगह देने की कोशिश कर रहे हैं। 30 सितंबर से नियमित शो शुरू होने से पहले श्रीनगर में आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ खुलेगा।
मल्टीप्लेक्स में नियमित शो 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड और कश्मीर के पुराने संबंध हैं। हिंदी फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े हिट और सबसे यादगार गाने कश्मीर घाटी में ही फिल्माए गए हैं।