दिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को केजरीवाल सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। दिल्ली हिंसा में अंकित शर्मा की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को परिवार को सरकारी नौकरी का प्रमाण पत्र सौंपा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, इंसान की कमी को तो कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इस सरकारी नौकरी एवं 1 करोड़ की सहायता राशि से परिवार को बल मिलेगा, भविष्य में भी परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे।
इंसान की कमी को तो कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इस सरकारी नौकरी एवं 1 करोड़ की सहायता राशि से परिवार को बल मिलेगा, भविष्य में भी परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे। https://t.co/ID7bRYqGTk
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 17, 2022
आगे कहा, हम भविष्य में परिवार की यथासंभव मदद करेंगे। आपकों बता दे कि, फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क उठे थे, जिसमें 53 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का शव उनके लापता होने के एक दिन बाद 26 फरवरी को चांदबाग इलाके में उनके घर के पास खाई में मिला था।
दूसरी ओर, पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां को उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों में साजिश के एक मामले में जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम (16 मार्च) को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इशरत जहां को बुधवार शाम करीब 7.45 बजे मंडोली जेल से रिहा किया गया। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश से जुड़े एक मामले में जहान को सोमवार को जमानत दे दी। इशरत जहां और कई अन्य लोगों को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 के दंगों के मास्टरमाइंड के रूप में उनकी भूमिका के लिए अवैध गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) की रोकथाम के तहत आरोपित किया गया था। दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।