जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी आतंकवादी समूह कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं KFF ने एक पत्र से चेतावनी भी जारी की है। 

यह भी पढ़े: 

आतंकी समूह कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने एक पत्र जारी कर कहा कि, 'कुलगाम में हमारे कैडर ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसमें बैंक कर्मचारी विजय कुमार की मौत हो गई। यह कश्मीर में जनसांख्यिकीय परिवर्तन में जो कोई भी शामिल है उसका परिणाम है।

धमकी भरे शब्दों का किया इस्तमाल-

पत्र में आगे कहा गया है कि जो भी बाहरी लोग इस धोखे में जी रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें सुरक्षा देगी, तो फ़िर उनके लिए यह आंखें खोलने वाली बात है। अब बाहरी लोगों को इस हकीकत को समझना चाहिए कि इसके लिए उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ेगी। सोचिये अभी देर नहीं हुई है और अब आपकी बारी है...!

कश्मीर में बढ़ रही टारगेट किलिंग : 

कश्मीर में इन दिनों टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। गुरुवार को कुलगाम के मोहनपोरा में स्थानीय ग्रामीण बैंक में तैनात विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले मंगलवार को कुलगाम में आतंकियों ने एक हिंदू शिक्षक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मई में आतंकवादियों ने बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के कार्यालय में घुसकर उनकी हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट तहसील में कार्यरत थे।

यह भी पढ़े: