खंडवा के एक आबकारी अधिकारी को पोर्न वीडियो महंगा पड़ गया दरअसल आबकारी अधिकारी ने पोर्न वीडियो को अपने ऑफिशियल ग्रुप में शेयर कर दिया था. इस ग्रुप में कई महिला कर्मचारी भी जुड़ी हुई थी शिकायत के बाद अब आबकारी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.
मामला खंडवा जिले के सहायक आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार से जुड़ा है. आरपी अहिरवार ने अपने ऑफिशियल ग्रुप में एक पोर्न वीडियो सेंड कर दिया था. बड़ी बात यह है कि ग्रुप के अन्य मेंबर द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद भी अहिरवार ने उस वीडियो को डिलीट नहीं किया. इसके बाद अहिरवार की शिकायत कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की गई थी.
अब अपर आबकारी आयुक्त इंदौर आशीष भार्गव ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरपी अहिरवार को निलंबित कर दिया है. इसके पहले भी आरपी अहिरवार के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत सामने आ चुकी है. एक महिला कर्मचारी आरपी अहिरवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर की थी.