विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इतने फॉलोअर्स वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। कोहली अभी फार्म में भी नहीं है। इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रही टी-20 सीरीज में भी टीम इंडिया में नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी फैन्स में उनका क्रेज बरकरार है।
विराट कोहली इस मामले में यहा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दुनिया भर के खिलाड़ियों में इस प्लेटफार्म में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी को 33.4 करोड़ फैन्स फॉलो करते हैं। रोनाल्डो-मेसी के बाद कोहली यहां तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
इस सोशल प्लेटफार्म की रिच लिस्ट में विराट 19वें नंबर पर आ गए हैं। टॉप-20 में शामिल लोगों में विराट इकलौते भारतीय हैं। इस सोशल प्लेटफार्म से विराट कोहली एक पोस्ट से पांच करोड़ रुपए तक कमाते हैं जोकि भारतीयों में सबसे ज्यादा है। पिछले साल जारी इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट में कोहली इंडियंस में टॉप पर थे। प्रियंका चौपड़ा को इस लिस्ट में 27वां स्थान मिला था। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जोकि हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रुपये कमाते हैं।