पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। वे क्रिकेट से दूर रहकर छुट्टियों का मज़ा ले रहे हैं। इसी दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं। कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। अब कोहली को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ वनडे सीरीज खेलनी है।

कोहली छुट्टियां मनाते हुए बाबा नीम करौरी के आश्रम भी पहुंचे। यहां से विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि विराट कोहली ने इन छुट्टियों को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है। इस बार वह सिर्फ धार्मिक यात्रा पर हैं और उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना रखी है। उन्होंने बाबा नीम करोड़ी के आश्रम में प्रार्थना भी की।

आश्रम के प्रबंधक ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय धार्मिक यात्रा पर हैं। कोहली-अनुष्का को बुधवार दोपहर वृंदावन पहुंचना था, लेकिन दोनों तय समय से करीब तीन घंटे पहले यहां पहुंच गए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करौरी समाधि पर पहुँचने के बाद ध्यान भी किया। आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा करीब 1 घंटे तक रहे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। कोहली हाल ही में बांग्लादेश के दौरे से लौटे हैं। उन्होंने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली थी। वनडे में कोहली जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने चटगांव वनडे में 113 रनों का ज़ोरदार शतक भी लगाया था।

भारतीय टीम ने इस नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से की है। लेकिन इस सीरीज में विराट कोहली को नहीं चुना गया। कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है। लेकिन टी20 के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। कोहली को इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।