कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने 2020 में उनके विवादास्पद ट्वीट्स के मामले में अरेस्ट किया है। केआके बॉलीवुड सेलेब्स की तीखी आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर फिल्म क्रिटिक के रूप में जाने जाने वाले केआके को आज बोरीवली कोर्ट में पेश  किया जाएगा।

खान को कथित तौर पर ऋषि कपूर और इरफान खान पर विवादास्पद ट्वीट  करने को लेकर ये गिरफ्तारी की गई है। केआके के ख़िलाफ़ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने अप्रैल 2020 में शिकायत दर्ज कराई थी।

 



केआरके ने हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली के आउट ऑफ फॉर्म होने के लिए एक्ट्रेस और अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया था जिस पर काफी विवाद हो गया था।

केआरके पिछले कुछ समय से सलमान खान, मीका सिंह और आमिर खान को लेकर अपनी तीखी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म समीक्षाओं से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलेरिटी हासिल की है।