वेडिंग सीजन में अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का इंतजार है। सुनील शेट्टी ने भी अथिया और केएल राहुल के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। कुछ दिनों पहले जब सुनील शेट्टी ने कहा था कि अथिया जल्द ही शादी करेंगी। अब एक्ट्रेस की शादी की तारीख भी सामने आ गई है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे काफी समय से चल रहे हैं। अब इस कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लवबर्ड्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट फिक्स हो गई है। दोनों जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं शादी का वेन्यू और शादी का जोड़ा भी तय कर लिया गया है। कपल की शादी किसी होटल में नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर होगी। बंगले में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

सूत्रों के मुताबिक केएल राहुल और अथिया ने अपना वेडिंग आउटफिट भी फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे जनवरी में किस तारीख को शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद अब सभी को इस खास दिन और तारीख के एलान का इंतजार है।

अथिया और केएल राहुल का रिश्ता 2021 में फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान ऑफिशियल हुआ था। अथिया ने केएल राहुल के साथ अपने भाई की पहली फिल्म के प्रीमियर पर एंट्री की थी। इस दौरान सबकी निगाहें उन पर टिकी थीं। इसके बाद ही इस बात की पुष्टि हो गई थी कि अथिया और केएल राहुल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब फैंस केएल राहुल-अथिया की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।