सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद आखिरकार सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे संग प्यार का इजहार कर दिया। एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाने वाले अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Image

हालांकि इन दोनों ने ही अपनी शादी की खबरों को नकारा है, लेकिन अब एक बार फिर से दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी अगले साल केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 

Image

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के सूत्र ने केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की जानकारी दी है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, केएल राहुल ने कुछ दिनों पहले ही मुझे इस बात की जानकारी दी थी कि वह अगले साल अथिया शेट्टी संग शादी करेंगे।

उसके बाद लड़की के परिवार की तरफ से भी किसी करीबी ने शादी की बात कही। टीम टी-20 दौरे के लिए न्यूजीलैंड जाएगी और वहां से आने के बाद दोनों महाराष्ट्र में ही धूमधाम से शादी करेंगे।