राहुल के बाद अब स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भी मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य कारणों से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह बीसीसीआई की चयन समिति ने तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुलदीप को मौका दिया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ऋषभ पंत को 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जाने वाली तीन मैचों की पेटीएम टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का नया उप-कप्तान घोषित किया।
पहला मैच 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (वीसी) (डब्ल्यूके), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव।