किंग कोहली के साथ-साथ आज क्रिकेटर केएल राहुल की गर्ल फ्रेंड आथिया शेट्टी का भी बर्थ डे है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत सी तस्वीरें पोस्ट करके आथिया को एक अलग अंदाज़ में बधाई दी है।
बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस और सेलेब्स इस खास मौके पर अथिया शेट्टी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 5 नवंबर 1992 को सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के घर जन्मी अथिया शेट्टी ने बचपन में अभिनेत्री बनने का सपना देखा था।
अथिया शेट्टी ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्मों में आथिया अपना नाम नहीं बना पाईं।
अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार आथिया के मंगेतर केएल राहुल ने उनको सरप्राइज़ दिया है और एक ख़ास अंदाज़ में आथिया को बर्थ डे विश किया है।
अथिया शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। इसी बीच उन्होंने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के लिए एक स्टोरी भी पोस्ट की। अथिया फिलहाल राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
अथिया के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। राहुल ने लिखा- हैप्पी बर्थडे अथिया। आप सब कुछ अच्छा करते हैं। राहुल ने रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं।
अथिया का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास न रहा हो लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। दरअसल, अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है।
केएल राहुल की भी शेट्टी फैमिली में एंट्री हो चुकी है। अथिया और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गई। अन्य अभिनेत्रियों की तरह अथिया ने भी रिलेशनशिप में आने के बाद कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की।