मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें नमन् किया। सीएम शिवराज ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले मां भारती के सच्चे सेवक और सपूत, श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/9TuxqloRDT
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 2, 2022
सीएम शिवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा, आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हर्षित गगन। हे परम आराध्य केशव युग पुरुष शत् - शत् नमन्॥ आरएसएस के संस्थापक, राष्ट्र के सच्चे सपूत डॉ. हेडगेवार जी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले मां भारती के सच्चे सेवक और सपूत, श्रद्धेय डॉ. हेडगेवार जी की शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
जानिए उनके बारे में..!
आपकों बता दे कि, डॉ. हेडगेवार बचपन से ही क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। उन्होंने 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। डॉ. हेगडेवार का मत था कि जाति-पाति और छूआ-छूत के भेद के कारण हम असंगठित और दुर्बल हुए। परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार खानी पड़ी। गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित और शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी।