पूरी दुनिया नए साल के स्वागत में लगी है, तो वहीं भारतीय क्रिकेट के सितारे भी अपने-अपने अंदाज़ में नए साल का जश्न मनाते नज़र आए।
टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेट किया। दरअसल, कई भारतीय खिलाड़ियों ने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया तो कुछ ने अपने बच्चों के साथ नए साल का स्वागत किया।
इसके अलावा अन्य क्रिकेटरों की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाया रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
किंग कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का स्वागत किया और अपने ट्विटर हैंडल पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके खुशी ज़ाहिर की और फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं के एल राहुल अपनी मंगेतर आथिया शेट्टी के साथ पार्टी मूड में नज़र आए।
कप्तान रोहित शर्मा भी अपने दोस्तों और वाइफ़ रितिका सजदेह के साथ मालदीव में वेकेशन के दौरान चिल करते नज़र आए। फोटो में भारतीय कप्तान नए साल के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं।
ज़हीर खान अपनी पत्नी सागरिका घोष के साथ नए साल का जश्न मनाते नज़र आए।
हार्दिक पंड्या भी अपनी गर्ल फ्रैंड नताशा के साथ नए साल का जश्न मनाते नज़र आए, साथ ही उन्होंने अपनी सगाई की तीसरी सालगिरह भी मनाई।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गेंद और बल्ले के साथ नए साल का स्वागत करते दिखाई दिए।
संजना गणेशन ने अपने पति जसप्रीत बुमराह के साथ नए साल का जश्न मनाया और रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मनाया। महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। कैप्टन कूल धोनी को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नए साल का जश्न मनाते देखा गया।
सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा के साथ नए साल के मौके पर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे।