WhatsApp का एक कमाल का फीचर इमोजी अपडेट आया है, जिसका लंबे समय से यूजर्स को इंतजार था। इसे यूज करना बड़ा ही सरल है। इसमें यूजर्स अपनी मर्जी के इमोजी से रिएक्शन कर सकते हैं। अभी ये WhatsApp के बीटा वर्जन पर ही मौजूद है लेकिन नया फीचर जल्द ही स्टेबल वर्जन के लिए भी उपलब्ध होगा।

WhatsApp,यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। अभी हाल ही में WhatsApp पर मैसेज रिएक्शन फीचर ऐड हुआ है। ऐप ने इस फीचर को एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों की प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है।

रिएक्शन फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक के फीचर जैसा ही है। पहले इस फीचर में सिर्फ 6 इमोजी का ही ऑप्शन मिल रहा था, लेकिन अब यूजर्स को मैसेज रिएक्शन में सिर्फ 6 नहीं बल्कि ज्यादा इमोजी के ऑप्शन मिलेंगे।

ऐप में यूजर्स को नया+ बटन नजर आएगा। यह बटन 6 इमोजी के बगल में होगा, इस बटन पर क्लिक करके आप अपने मैसेज के लिए नया इमोजी सेलेक्ट कर सकते हैं।