मंगल की धरा यानि कि जन्मभूमि कहे जाने वाले उज्जैन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत सिद्धि योग में महाकालेश्वर के दर्शन कर श्री ‘महाकाल लोक' का लोकार्पण करेंगे। पंचांग ज्योतिष के अनुसार अमृत सिद्धियोग विशेष रूप से फलदायी होता है। इस संबंध में ज्योतिषाचार्यों का कहना है, मोदी की राशि वृश्चिक है, जिसका स्वामी मंगल होने से ये दिन और भी ख़ास हो जाता है।

पीएम मोदी मंगलवार को आ रहे है। यहां भूमिपुत्र मंगल की उत्पत्ति के केंद्र मंगलनाथ भी विराजते हैं। जिस स्थान पर मोदी रहेंगे, उसे महाकाल वन कहा जाता है। यहां महाकाल स्वयं कालगणना के रूप में विद्यमान हैं और पृथ्वी के केंद्र में विराजित हैं। इस दिन मोदी का उज्जैन आना विशेष रुप से शुभ और फलदायी होगा।

कहा जा रहा है, कि पीम मोदी का फुल फोकस देश की सनातन परम्परा पर है। इसे आगामी चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहले मादी सरकार ने बाबा केदारनाथ, काशी विश्वनाथ और अयोध्या में राममंदिर को भव्यता  प्रदान की। अब उज्जैन में बाबा महाकाल के आंगन को भी संवार है। आने वाले दिनों में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा भी आकार लेती दिखाई देगी।