अंकिता हत्याकांड:

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अंकिता मर्डर केस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आड़े हाथों लिया है। सुप्रिया श्रीनेत ने  कहा कि जब देश अंकिता के मर्डर केस को लेकर सकते में है, और इस केस पर चिंता जताई जा रही है तब देश की महिला और बाल विकास मंत्री समृति ईरानी अपनी किचन की फोटो डालने में बिज़ी थीं।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कल शाम को जब ये मामला देश के सामने आ रहा था और इस देश का कलेक्टिव कॉन्शियसनेस ये पूछ रहा था, कि हम अपनी बेटियों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं, तो स्मृति ईरानी अपने किचन की फोटो दिखाकर कहती हैं व्हाट्स कुकिंग...?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि व्हाट्स कुकिंग इन योर किचिन वी डोंट केयर स्मृति ईरानी। आप महिला और बाल विकास मंत्री होकर ऐसे संवेदन शील समय में ऐसा एक्टिंग भरा सवाल कैसे कर सकती हैं।लेकिन आप तो दुनिया को ये बताने में बिज़ी है, कि आपके किचन में क्या बन रहा है। 

आपको बता दें, कि पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी (19) वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह गत 18 सितंबर को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य की ओर से उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी।
वहीं रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उनके दोनों मैनेजर्स को अंकिता की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलकित उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राकेश आर्य का बेटा है। हत्याकांड को लेकर राज्य में जबर्दस्त आक्रोश है।