अपने बच्‍चे के लिए नाम रखने के लिए मां-बाप बहुत सोचते हैं। बच्‍चे का नाम रखने के लिए हर कोई बहुत ज्यादा दिमाग लगाता है लेकिन क्रिकेट के एक खिलाड़ी ने जो किया है उसका तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर ने अपनी बेटी का नाम एक देश पर ही रख दिया। हालांकि उनका नाम जानकर आप बेटी और क्रिकेटर दोनों से प्यार करने लगेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जोंटी रोड्स की पत्‍नी ने साल 2015 में एक बेटी को जन्‍म दिया था। जोंटी ने अपनी इस बेटी को जो नाम दिया है, वो सुनकर आप चौंक जाएंगे। पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स दुनिया भर में एक जानी-मानी हस्ती हैं और उन्‍हें अपने करियर के दौरान प्रशंसकों का खूब प्‍यार भी मिला है। वे लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के कोच के रूप में जुड़े रहे. इस वजह से उन्‍हें भारत में काफी समय बिताने का मौका भी मिला। 

जोंटी और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी को 'इंडिया' नाम दिया है। बेटी को यह नाम देकर कपल ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। बेटी को इंडिया का नाम देने पर जोंटी ने कहा था '"मैंने यहां बहुत समय बिताया है। इंडिया के बारे में मुझे जो पसंद है वह है यहां की संस्कृति, विरासत और परंपरा का समृद्ध मिश्रण। यह एक आध्यात्मिक देश है, बहुत आगे की सोच वाला देश है। बेटी को इंडिया नाम देकर जोंटी काफी खुश थे और उन्होंने कहा था, 'भारत जैसे नाम के साथ, उनकी बेटी के पास दो दुनिया को समेटने की खूबी और उस तरह का संतुलन होगा।"