टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।विराट कोहली अब टी- 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही विराट ने इस मुकाम को हासिल किया। इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने 1016 रन के साथ नंबर वन पर मौजूद थे।
विराट बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 23 पारियों में अपने नाम कर लिया है जबकि, महेला जयवर्धने ने 1016 रन बनाने के लिए 31 पारियों का सहारा लिया था. महेला जयवर्धने का औसत 39.07 का रहा. वहीं, विराट कोहली ने 85 से ज़्यादा के औसत से इन रनों का आंकड़ा छुआ है।
टी- 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा भी 921 रनों के साथ नंबर चार पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ क्रिस गेल 965 रनों के साथ नंबर तीन पर हैं। रोहित शर्मा अब तक टी-20 विश्व कप में कुल 34 पारियां खेल चुके हैं, वहीं क्रिस गेल ने कुल 31 पारियों में ये रन बनाए हैं।