भोपाल। राज्य शासन ने जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख वेटनरी विवि की वन्य प्राणी फोरेंसिक एवं वन्य प्राणी नैदानिक लैब को वन्य प्राणी रोग निदान हेतु राज्य स्तरीय प्रयोगशाला की मान्यता प्रदान कर दी है।

इस संबंध में  पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कांसोटिया ने अधिसूचना जारी कर दी है।