राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल गई है है। दिल्ली कोर्ट से लालू यादव ने 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाज़त मांगी थी। वे चारा घोटाले के मामले में इस समय जमानत पर हैं।
लालू यादव पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लड़ रहे हैं। वे बीते माह ही दिल्ली के AIIMS में भी भर्ती रहे थे। पटना में हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। लालू प्रसाद यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं।
इससे पहले रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट सीज़ किया था। लालू यादव ने सिंगापुर जाने के लिए कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अर्जी लगाई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने हेतु दो महीने के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया और कहा कि वे लौटकर फिर से कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा कराएं।
सिंगापुर में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या भी रहती हैं।