भोपाल. छतरपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र बड़ा मलहरा के सड़वा एवं सेंधपा कंपार्टमेंट के बीच एक तेंदुआ की मौत होने की जानकारी मिली है.
सड़वा के लोगों ने बताया कि किसी किसान ने जंगली जानवरों के रोकने लिए अपने खेत पर फंदा लगाया था. जिसमें एक तेंदुआ फंदे में फंस गया.
फंदे में फसा तेंदुआ की खबर लगते ही बड़ा मलहरा वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची. वन विभाग की टीम को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया.
वन कर्मियों ने जैसे ही उसे उतारने की कोशिश की तो तेंदुआ पेड़ से नीचे कूद गया. कूदने की वजह से उसका फंदा पेड़ से लटक गया. जिसकी वजह से तेंदुआ की कमर पूरी कट गई. जिसकी वजह से तेंदुआ की मौत हो गई.