मानव शरीर बहुत ही अजब-गजब है। यदि आप इसके बारे में जानते हैं, तो आपको पता चलेगा कि यह एक मशीन की तरह जटिल है। इसमें कई छोटे और बड़े हिस्से होते हैं और अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर की देखभाल नहीं करता है, तो वह बीमार हो जाता है। आज हम आपको मानव शरीर से जुड़े 15 चौंकाने वाले तथ्य बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। 

तो आइए जानते हैं मानव शरीर से जुड़े 15 स्पेशल फैक्ट्स के बारे में:

1. आपका मुंह हर दिन 1 लीटर लार पैदा करता है।

2. कभी-कभी आपका दिमाग जागने के बजाय सोते समय अधिक सक्रिय होता है।

3. यदि मानव शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं को आपस में जोड़ दिया जाए तो यह पृथ्वी का 4 बार चक्कर लगा सकती है।

4. 'मांसपेशी' शब्द लैटिन शब्द से लिया गया है। 

5. नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर से बहुत कम मात्रा में प्रकाश उत्सर्जित होता है। इस प्रकाश को मनुष्य की आँख से नहीं देखा जा सकता।

6. एक सामान्य व्यक्ति के नाभि में बैक्टीरिया की 67 विभिन्न प्रजातियां होती हैं।

7. आप हर साल 4 किलो त्वचा कोशिकाओं को खो देते हैं, जिसका मतलब है कि बहुत सारी त्वचा कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और हर साल नई कोशिकाएं बनती हैं।

8. नवजात शिशु के 1 महीने का होने के बाद ही उसकी आंखों से आंसू निकलते हैं।

9. कोई भी सूचना हमारी रगों में 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।

10. एक व्यक्ति का दिल (पूरे जीवन काल में दिल की धड़कन) अपने पूरे जीवन में 300 करोड़ से अधिक बार धड़कता है।

11. मानव का बायां फेफड़ा दाएं फेफड़े से 10 प्रतिशत छोटा होता है।

12. इंसान के दांत शार्क के दांत जितने मजबूत होते हैं।

13. वैज्ञानिकों का दावा है कि इंसान की नाक अरबों गंधों को सूंघ सकती है।

14. प्रकृति द्वारा बनाया गया मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो शरमा सकता है और मुस्कुरा सकता है।

15. आपके शरीर के वजन का 8 प्रतिशत रक्त का भार है।