Lifestyle Tips: हम अपने शरीर, हृदय, त्वचा, शरीर आदि की देखभाल के लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दिमाग है. जो हमारे शरीर को नियंत्रित करने का काम करता है. हालांकि, हम अपने दिमाग की देखभाल अकेले नहीं कर सकते. कई बार तो हम अनजाने में ही मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं.
आसान भाषा में समझे कहें तो ज्यादा अंधेरे में बैठना भी मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. जी हां, विशेषज्ञों का भी मानना है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक अंधेरे में रहता है तो उसके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर हम लंबे समय तक अंधेरे और सुनसान कमरे में रहते हैं तो इससे शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन कम हो जाता है. यह हार्मोन आपके मूड को बेहतर बनाता है और मस्तिष्क के विकास में भी मदद करता है. ऐसे में ज्यादा अंधेरा मस्तिष्क में इस हार्मोन के उत्पादन को कम कर देता है.
इसके अलावा, अंधेरे में रहने से मस्तिष्क में मेलाटोनिन का उत्पादन भी असंतुलित हो जाता है, जो रोज़ाना हमारी नींद के पैटर्न को संतुलित करता है. साथ ही लंबे समय तक अंधेरे में रहने से मस्तिष्क की संरचना में भी बदलाव आता है. जिससे याददाश्त और सोचने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
जानिए कुछ ख़ास टिप्स-
1. अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी लेना चाहिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है. ऐसे में आप सुबह की धूप में बैठकर भी विटामिन डी ले सकते हैं.
2. अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें, ताकि घर में अंधेरा न रहे और रोशनी आती रहे. रोशनी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और घर के वातावरण को भी स्वस्थ रखती है.
3. इसके अलावा दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए तनाव से बचें और स्वस्थ आहार लें. विटामिन डी, सी और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू, बादाम, अखरोट, हरी चाय का सेवन करें.