पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को इंडिया के दिग्गज फील्डरों के रूप में जाना जाता है। उम्र बढने के बाद भी रैना की फिटनेस अभी भी बरकरार है। सुरेश रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रैना को उनकी बढ़ती उम्र में भी तेजी से कैच लपकते हुए देखा जा सकता है। रैना की गिनती दिग्गज फील्डरों में होती है। उनकी उम्र भले ही बढ़ी है लेकिन मैदान पर फील्डिंग करने का जलवा बरकरार है। 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इस समय वे क्रिकेटरों की लीग रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा हैं। रैना मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं और ऐसा रैना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान खेले गए मैचों के दौरान भी नज़र आता था। रैना की उनकी उम्र भले ही बढ़ गई है लेकिन गेंद का रैना की फील्डिंग पॉजिशन को पार कर पाना आज भी आसान नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल  वीडियो में सुरेश रैना बेन डंक का एक शानदार कैच लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है, कि वीडियो रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सेमीफाइनल-1 मैच के दौरान का है। सुरेश रैना ने अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर यह कैच पकड़ा है।

इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही रैना के पुराने वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं जिसमें वह इसी अंदाज में कैच लपकते दिख रहे हैं।

अभिमन्यु मिथुन के 16वें ओवर की अंतिम बॉल पर सुरेश रैना ने बेन डंक को कैच आउट किया। बेन डंक ने बाहर जाती गेंद पर बल्ला चलाने की कोशिश की और बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेला लेकिन रैना ने कैच कोई भी गलती न करते हुए कैंच ले लिया। इसके बाद रैना ठीक वैसे ही जश्न मनाते हुए दिखाई दिए जैसे वे अपने पुराने दिनों में किया करते थे।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान का यह वीडियो है। इंडिया लीजेंड्स मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रही है।