भोपाल। मप्र में भी अब पुलिस भर्ती एवं आनलाईन चरित्र सत्यापन की कार्यवाही उप्र की तरह आधार वेरीफिकेशन के जरिये होगी। इसके लिये मप्र के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

उल्लेखनीय है कि उप्र में पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने, अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा देने आदि घटनाओं की रोकथाम के लिये आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया अपनाई गई तथा इससे परीक्षा में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इसीलिये अब मप्र में यही प्रक्रिया अपनाई जायेगी। आधार वेरीफिकेशन में बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी शामिल रहता है।