#परशुरामजयंती और #अक्षय_तृतीया के पावन अवसर पर भोपाल के गुफा मंदिर में भगवान श्री विष्णु के 6वें अवतार भगवान परशुराम की प्रतिमा व शिलापट्टिका का अनावरण जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री @AvdheshanandG जी महाराज के साथ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/9nCIwxVhk9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 3, 2022
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान परशुरामजी के चरित्र का पाठ पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं तत्काल पाठ्यक्रम समिति को बुलाकर निर्देश दूंगा। भगवान परशुराम ने जो काम किया है, वह सदैव रहेगा। सब बच्चे भगवान परशुराम का पाठ पढ़ें। भगवान कृष्ण पढ़ें। गीता पढ़ें। यह हमारी सनातन संस्कृति है। इसे पढ़ाया जाना चाहिए। गुफा मंदिर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ये घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की ये घोषणा...
- संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। जब तक दूसरे पदों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।
- मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
- जिन मंदिरों की खुद की जमीन नहीं है, उनका विक्रय ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। पुजारियों को कई अधिकार सौंपे जाएंगे।
- कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी।
- सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को हर तरह की सहायता दी जाएगी।
- अन्य समाज के निर्धन परिवारों के लिए भी संभल योजना से सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
- बच्ची से दुराचार करने वालों को पूरी तरह नहीं मिटा दिया जाता बुलडोजर चलता रहेगा
मैं तत्काल पाठ्यक्रम समिति को बुलाकर निर्देश दूंगा, कि "भगवान परशुराम जी के चरित्र का पाठ, पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए।"
सब बच्चे पढ़े, क्या दिक्कत है? संस्कृत पढ़े, भगवान परशुराम पढ़ें, भगवान राम पढ़े, भगवान कृष्ण पढ़े, भगवान गीता पढ़ें; इसमें क्या आपत्ति हो सकती है।
अरे यह सनातन संस्कृति है, हमारी। यह संस्कृति पढ़ाई जानी चाहिए। भगवान परशुराम जी का पाठ पढ़ाया जाएगा।
उनका चरित्र, उन्होंने जो काम किया है; वह तो सदैव रहने वाले हैं, कर रहे है ।
जब तक पूरे पद नहीं भरे जायेंगे, तब तक हम अतिथि शिक्षक भी संस्कृत के रख लेंगे।
ताकि काम तत्काल चालू हो जाए। संस्कृत के प्रति रुचि जागे और हम पढ़ते हुए अपने शास्त्रों के ज्ञान को आगे बढ़ाएं।
संस्कृत के विद्वान, समाज के कल्याण के लिए और धर्म को आगे बढ़ाने के लिए चाहिए।
इसलिए हमने संस्कृत के शिक्षकों की भर्ती प्रारंभ की है। 1900 पद भर लिए है बाकी संस्कृत के शिक्षकों की भर्ती जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्षयोत्सव-भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब धन्य हैं। भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस है और इस अवतरण दिवस पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज पधारे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के चेहरे पर तेज है। उनकी वाणी में ओज है। मां सरस्वती जी उनकी जिभ्या पर विराजती हैं। विद्वता उनकी आरती उतारती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आलोक शर्मा जी का अभिनंदन करता हूं।
भगवान परशुराम जी की जयंती पर भव्य और सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान परशुराम जी सबके हैं। आज अक्षय तृतीया भी है। आज कई बेटियां दांपत्य सूत्र के बंधन में बधेंगी। मैं बेटी-दामादों को भी शुभकामनाएं देता हूं।
एक बात आई हमारे पुजारियों की! मंदिर में बरसों से और कई मंदिर तो ऐसे हैं, जहां ज्यादा दान-दक्षिणा नहीं आता है। दूरस्थ गांव के जंगलों में पुजारी डटे हैं, भगवान की सेवा में।
ज्यादा दान-दक्षिणा भी नहीं है इसलिए आलोक जी ने जो बात कही है। उसे मैं महत्वपूर्ण मानता हूं।
पहली श्रेणी में ऐसे मंदिर जहां जमीनें लगी नहीं है, उनके सामने तो तुरंत संकट है, कि पूजा कैसे जारी रहे।
ऐसे सभी पुजारियों का मानदेय तत्काल 5000 से शुरू करते हैं।
अवधेशानंद गिरीजी ने कहा- शिवराज भारत का भविष्य
अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा, देश के बहुत बड़े नेता देश का भविष्य है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया है।
कुछ सालों पहले तक मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन आज अप्रत्याशित रूप से हर क्षेत्र में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। आज सबसे उन्नत, सबसे श्रेष्ठ और आगे बढ़ने वाला प्रदेश कोई है तो वह मध्यप्रदेश है: स्वामी @AvdheshanandG जी महाराज
मुख्यमंत्री जी आपकी संवेदनशीलता प्राय: सर्वत्र सुपरिचित है न केवल मध्यप्रदेश बल्कि सभी जगह। आप भारत के भविष्य हैं। मेरी बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश का मंगल हो। मध्यप्रदेश सर्वथा आगे बढ़े
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी आपकी संवेदनशीलता प्राय: सर्वत्र सुपरिचित है न केवल मध्यप्रदेश बल्कि सभी जगह। आप भारत के भविष्य हैं। मेरी बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश का मंगल हो। मध्यप्रदेश सर्वथा आगे बढ़े: स्वामी @AvdheshanandG जी महाराज pic.twitter.com/oKsnj2ubgO
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 3, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कन्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। यहां के युवाओं, युवतियों, तरुणों, किशोरियों के प्रति उनका एक अलग रिश्ता है। मैंने पहला सीएम देखा, जिनका भाइयों-बहनों, माताओं-बहनों के साथ संबोधन भांजा-भांजी भी होता है: स्वामीअवधेशानंद जी महाराज
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी @AvdheshanandG जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों व अतिथियों की उपस्थिति में भोपाल के गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। #ParshuramJayanti2022 pic.twitter.com/s7TyZ2yhZY
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 3, 2022
भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह। #अक्षय_तृतीया #परशुराम_जयंती #Bhopal https://t.co/8kkRN2QvzD
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 3, 2022
भगवान परशुराम जी के प्रकट स्थल पर भगवान की कृपा से उस पवित्र स्थल के सुव्यवस्थित विकास का कार्य जारी है। भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से अक्षय सरकार चलाएंगे और दुष्टों का विनाश करेंगे और सज्जनों का कल्याण करेंगे:CM
संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। संस्कृत पढ़ने वाले जितने भी बालक हैं उनके लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने सामान्य वर्ग आयोग बनाया है।सामान्य वर्ग के निर्धन ब्राम्हण के कल्याण के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे:CM
किसी भी मंदिर की जमीन सरकार नीलाम नहीं करेगी। यदि जमीन नीलाम करेंगे तो पुजारी ही करेंगे। मंदिर की जमीनें न बिके, इस पर सुझाव के लिए समिति गठित की जाएगी। सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा CM
ऐसे मंदिर, जिनके साथ कोई भूमि या संपत्ति नहीं लगी है, उन मंदिरों के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। कई मंदिर ऐसे हैं जहां बड़ी मात्रा में जमीनें हैं उसमें से ही मानदेय की व्यवस्था की जाएगी: CM
भगवान परशुराम जी अक्षय हैं, अनंत हैं, सर्व व्यापक हैं। सत्य और धर्म की स्थापना के लिए वो हैं। दुष्टों का अंत और मानवता की रक्षा के लिए महायज्ञ उन्होंने प्रारंभ किया: CM
मैं आलोक शर्मा जी का अभिनंदन करता हूं। भगवान परशुराम जी की जयंती पर भव्य और सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया। भगवान परशुराम जी सबके हैं। आज अक्षय तृतीया भी है। आज कई बेटियां दांपत्य सूत्र के बंधन में बधेंगी। मैं बेटी-दामादों को भी शुभकामनाएं देता हूं: CM
स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के चेहरे पर तेज है। उनकी वाणी में ओज है। मां सरस्वती जी उनकी जिभ्या पर विराजती हैं। विद्वता उनकी आरती उतारती है: CM
आज हम सब धन्य हैं। भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस है और इस अवतरण दिवस पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने स्वामी अवधेशानंद जी महाराज पधारे हैं: CM
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने मुख्यमंत्री एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों व अतिथियों की उपस्थिति में भोपाल के गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज की उपस्थिति में सीएम ने भोपाल के गुफा मंदिर प्रांगण में अक्षयोत्सव-भगवान परशुराम जी की प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
#ParshuramJayanti2022