Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 7वें चरण यानी आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार के लिए 30 मई को आखिरी दिन है। गुरुवार शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। मालूम हो कि 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है। नतीजे 4 जून को आएंगे।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच सीएम मोहन यादव ने पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंचे। प्रार्थना करने के बाद सीएम यादव ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यहां स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की और देश के कल्याण और दुनिया का नंबर एक देश बनने के लिए प्रार्थना की।
"लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और आखिरी चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। मैं यहां हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में प्रार्थना करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं। यहां प्रार्थना करने के बाद मुझे जो संतुष्टि महसूस होती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह जैसा कि महसूस किया जा सकता है, मैंने देश के कल्याण और दुनिया का नंबर एक देश बनने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने आगे 1984 के सिख विरोधी दंगों को याद किया और कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि पुरानी पार्टी केवल बांटो और राज करो की विचारधारा में विश्वास करती थी।
सीएम यादव ने अंत में कहा, “आज हमें एक बार फिर देश का नेतृत्व करने और भारतीय लोकतंत्र को दुनिया भर में गौरवान्वित करने के लिए पीएम मोदी की जरूरत है।”
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब की 13 सीटों पर एक जून को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।