Lok Sabha Election 2024: इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है. जिसके चलते संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी के तहत शनिवार यानी 27 जनवरी को बीजेपी ने 23 राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से 23 राज्यों के प्रभारी की ये लिस्ट जारी की गई है. जिसे शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी है.
देखें लिस्ट:


बता दें कि बीजेपी ने हिमाचल में श्रीकांत शर्मा (विधायक) को प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी बनाया. वहीं, पंजाब में प्रभारी विजय भाई रुपाणी (विधायक) और सह प्रभारी नरिंदर सिंह बने. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को नया प्रभारी बनाया गया. उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को सौंपी गई है.
साथ ही अंडमान निकोबार से वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश से अशोक सिंघल, बिहार से विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ से विजय भाई रुपाणी, दमन एंड दीव से पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल, गोवा से आशीष सूद, हरियाणा से बिपलब कुमार देव, जम्मू-कश्मीर से तरुण चुघ और आशीष सूद, झारखंड से लक्ष्मीकांत बाजपेई, कर्नाटक से राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी, केरल से प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख से तरुण चुघ, लक्षद्वीप से अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश से महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्यक्ष, ओडिशा से विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुडुचेरी से निर्मल कुमार, सिक्किम से दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु से अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा के नामों का ऐलान किया है.