Hydrabad Loksabha Election Result 2024: AIMIM उम्मीदवार असदुद्दीन औवेसी ने लगातार पांचवीं बार हैदराबाद से जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को 3.38 लाख वोटों से हरा दिया है। हैदराबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर माधवी लता के आने से मुकाबला रोमांचक हो गया। हालांकि, इलाके के लोगों ने औवेसी पर भरोसा कायम रखते हुए उनके पक्ष में वोट दिया।
हालाँकि, राजनीतिक हलकों में इस बात पर बहस चल रही थी कि क्या इतिहास को एक महिला शक्ति (माधवी लता) द्वारा फिर से लिखा जाएगा। लेकिन हमेशा की तरह, ओवेसी ने बड़ा स्कोर बनाया और हैदराबाद में अपनी पकड़ बना ली। आपको बता दें कि यहां 18वीं लोकसभा के लिए 13 मई को मतदान हुआ था।
1951 में हैदराबाद संसदीय क्षेत्र के गठन के बाद से कांग्रेस यहां लोकसभा चुनाव जीतती रही है। लेकिन 1984 से इस सीट पर AIMIM का कब्जा है और तब से पार्टी लगातार इस सीट पर जीतती आ रही है।मालकपेट, कारवान, गोशामहल, चारमीनार, चंद्रयानगुट्टा, याकतपुरा और बहादुरपुरा विधानसभा क्षेत्र हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने 2004 में पहली बार चुनाव लड़ा था और एक लाख वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद से वे लगातार 2009, 2014 और 2019 का चुनाव भी जीते और हैदराबाद उनका गढ़ बन गया। इस बार उन्होंने पांचवीं बार चुनाव लड़ा और एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की।