मौसम तेजी से बदला है गर्मी आग उगल रही है ऐसे में मध्यप्रदेश में जगह-जगह मंदिरों में लोग अपने भगवान को इस लोक की तपिश से बचाने के लिए कूलर पंखे का इंतजाम कर रहे हैं कहीं-कहीं तो भगवान की देखरेख में एसी लगाए गए हैं..!

भिंड में पारा 49 डिग्री पहुंचा, खरगोन में पारा 46 से 47 डिग्री और खंडवा में 45 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है:

भगवान को भीषण गर्मी से बचने के लिए भक्तों ने मंदिरों में एसी और कूलर लगवाए हैं। खंडवा में भगवान को गर्मी का अहसास न हो, ऐसे में भक्तों द्वारा भगवान को गर्मी से बचने के लिए मंदिरों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। खंडवा के मुख्य मंदिरों में भगवान की मूर्ति के सामने कूलर और एसी लगाए गए हैं। मुख्य रूप से माहेश्वरी पंचायत द्वारा संचालित श्री राम मंदिर और सर्राफा गणेश मंदिर में हनुमान मंदिर में हनुमान जी और शिवलिंग के सामने कूलर और बड़ा बम में एसी लगाकर भगवान हनुमान को भीषण गर्मी से बचाया जा रहा है। यह सुविधा माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट द्वारा मंदिर में प्रदान की गई है। ट्रस्ट का कहना है कि ठाकुर जी को मौसम की स्थिति के अनुसार परोसा जाना चाहिए। आपको बता दें कि निमाड़ हर साल काफी गर्म हो जाता है। लेकिन इस बार भीषण से पहले ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले साल इन दिनों के दौरान तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। इस बार पारा 46 के पार चला गया है।