भोपाल. शुक्रवार को चन्द्रमा तुला राशि में है और आज चित्रा नक्षत्र है। सूर्य कर्क व शनि मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। 

मेष राशिफल
आज का दिन शुभ है। जॉब में या नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जीवनसाथी को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग आज शुभ है।

वृष राशिफल
आज व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का दिन है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर हैं। हरा व नारंगी रंग आज शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। 

मिथुन राशिफल 
जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय आज के दिन सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग आज शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल या उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल
मन का कारक ग्रह चन्द्रमा आज चतुर्थ भाव में है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई बकाया धन मिलेगा। लाल व पीला रंग आज शुभ है। 

सिंह राशिफल
जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग आज शुभ है। 

कन्या राशिफल
पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। आज प्रेम जीवन में कोई सुख मिल सकता है, जीवनसाथी से भी संबंध अच्छे बने रहेंगे. आज सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। 

तुला राशिफल
आज जॉब को लेकर बड़ा लाभ संभव है। आज कन्या व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज नीला व हरा रंग शुभ है। श्रीसूक्त का पाठ करें। 

वृश्चिक राशिफल 
आज पॉलिटिक्स के लिए सफलता का दिन है। आज कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी रंग आज शुभ है। 

धनु राशिफल
जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग आज शुभ है। अन्न का दान करें।          

मकर राशिफल
इस राशि के लिए दिन शुभ है। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। नीला व बैगनी रंग आज शुभ है।                   

कुंभ राशिफल
जाब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. हरा व नारंगी रंग आज शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें.

मीन राशिफल 
पंचम सूर्य से भाग्य में शुभता बढ़ती है। आज धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे. उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग आज शुभ है।