मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून पारित होने के बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लव जिहाद का मामला एक बार फिर इंदौर से सामने आया है। यहां उम्मेद खान नाम के युवक ने सबसे पहले एक नाबालिग लड़की से अपना नाम राहुल बताकर दोस्ती की। जिसके बाद युवक पीड़िता को शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा । युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया तो हकीकत नाबालिग के सामने आ गई। जिसके बाद पीड़िता ने शादी से इंकार करना शुरू कर दिया। इस मामले में आरोपी ने उसकी कई बार पिटाई भी की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल लव जिहाद का मामला इंदौर जिले के बाटमा इलाके का है. इलाके में रहने वाला उम्मेद पेशे से ड्राइवर है। उसकी एक 16 साल की हिंदू लड़की से दोस्ती हो गई। फिर उसने प्यार में होने का नाटक करते हुए उसे प्रपोज किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच युवक ने युवती से शादी करने के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। तब नाबालिग को पता चला कि उसका असली नाम उम्मेद है। जिसके बाद युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उम्मेद ने लकड़ी को कई बार मारा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच कर रहे टीआई संजय शर्मा ने बताया कि शांति नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने उम्मेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लड़की के मुताबिक आरोपी उसके इलाके में ही रहता है. उसने मार्च 2021 में उससे दोस्ती की। इस दौरान किशोरी ने आरोपी को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। दोनों बातें करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी शादी के लिए जोर देने लगा। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने उसे उसके मामा के घर भेज दिया. जिसके बाद आरोपी नाबालिग के परिवार को प्रताड़ित करता रहा।
दो दिन पहले जब लड़की घर पहुंची तो वह उसके घर आया था। उसने जबरदस्ती लड़की को ले जाने की कोशिश की। परिवार ने हिंदुत्व संगठन के सदस्यों को मामले की सूचना दी। इसके बाद नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी उम्मेद खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।