सोशल मीडिया पर एक कपल का स्कूटी पर अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है, कि ये वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाक़े का है।

वीडियो में लखनऊ के व्यस्ततम इलाक़े हज़रतगंज में जान जोखिम में डालकर युवक-युवती स्कूटी पर बेशर्मी करते दिखाई दे रहे हैं। इनदिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चल रहा है। इसके बावजूद इस कपल को बिना हेलमेट के आपत्तिजनक स्थिति में स्कूटी पर घूमते देखा जा सकता है।

अब बताया जा रहा है, कि वीडियो में दिखाई देने वाले युवक को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के साथ-साथ और भी अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।